भाजपा की गरीब कल्याण सम्मेलन में छाया रहा सोतीगंज

भाजपा के गरीब कल्याण सम्मेलन में सोमवार को सोतीगंज छाया रहा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक पंकज सिंह ने सोतीगंज का स्पष्ट उल्लेख किया। उन्होंने यह भी कहा कि सोतीगंज के लोगों से भी कोई परेशानी नहीं है। उन्हें भी सरकार की योजनाओं का लाभार्थी बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सोतीगंज पहले कुछ और चीजों के लिए चर्चा में रहता था और अब कार्यकर्ताओं ने सवाल किए थे। क्या वहां लाभार्थी बनाया जा सकता है। इस पर पंकज सिंह ने साफ कहा कि सोतीगंज भी हमारे देश, पर देश का हिस्सा है। उन्हें भी योजनाओं का लाभ दिया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here