मुरादाबाद से सपा सांसद तिरंगा फहराने के बाद भूले राष्ट्रगान, संबित पात्रा ने ट्वीट किया वीडियो

मुरादाबाद: पूरे देश में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस मौके पर देश के कई हिस्सों में तिरंगा फहराया गया और लोगों ने राष्ट्रगान गाया। हालांकि समाजवादी पार्टी के मुरादाबाद से सांसद एसटी हसन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें झंडा फहराने के बाद राष्ट्रगान बीच में भूल जाते हैं।

इस वीडियो में एसटी हसन के साथ पार्टी के कुछ और कार्यकर्ता भी तिरंगा फहराने के दौरान नजर आते हैं। हालांकि, इतने लोगों के मौजूद होने के बावजूद राष्ट्रगान बीच में रूक जाता है और फिर इसे अधूरे तरीके से गाकर खत्म कर दिया जाता है।

संबित पात्रा ने शेयर किया अधूरे राष्ट्रगान वाला वीडियो

भाजपा नेता संबित पात्रा ने समाजवादी पार्टी सांसद से जुड़ा से ये वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। संबित पात्रा ने वीडियो शेयर करते हुए तंज किया, ‘अच्छा तो उन्होंने ये सर्वश्रेष्ठ तरीका निकाला और जल्द से ‘जय हे’ पर चले गए। वाह समाजवादियों वाह!!’

बता दें कि देश ब्रिटिश शासन से मुक्त होने के 75 साल पूरे होने पर इस साल ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ भी मना रहा है।

दुनिया भर में कई और देशों में बसे भारतीयों ने स्वतंत्रता दिवस मनाया। चीन, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, रूस, इजराइल, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल समेत दुनियाभर में भारतीय मिशन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। 

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतीयों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकतंत्र के जरिए लोगों की इच्छा का सम्मान करने की मूलभूत प्रतिबद्धता दुनिया को प्रेरित करती है और यही भारत एवं अमेरिका के विशेष संबंधों का आधार है। 

न्यूयॉर्क स्थित टाइम्स स्क्वायर पर भी रविवार को विशाल तिरंगा फहराया गया और इस दौरान ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस मौके पर 48 वर्ग फुट लंबा तिरंगा 25 फुट ऊंचे ध्वज स्तंभ पर फहराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here