भारत-पाक तनाव: आईपीएल छोड़ अपने देश लौटेंगे विदेशी खिलाड़ी

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण पाकिस्तान ने 8 मई को भारत के विभिन्न शहरों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए थे। हालांकि, भारतीय सेना के डिफेंस सिस्टम ने इन हमलों को नाकाम कर दिया। इसके बाद, बीसीसीआई ने IPL 2025 के बाकी मैचों को एक सप्ताह के लिए सस्पेंड करने का फैसला लिया। बीसीसीआई ने 9 मई को इस फैसले की आधिकारिक जानकारी दी। वहीं, बढ़ते संघर्ष और सुरक्षा को लेकर विदेशी खिलाड़ी घबराए हुए हैं और वे जल्द से जल्द अपने देश लौटना चाहते हैं।

कौन से विदेशी खिलाड़ी लौटेंगे भारत से?

पाकिस्तान द्वारा भारत पर किए गए हमले के बाद धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच चल रहा मैच भी रुक गया था। इस दौरान विदेशी खिलाड़ी अब भारत छोड़ने का निर्णय ले चुके हैं। बीसीसीआई इन खिलाड़ियों को सुरक्षित उनके देशों तक भेजने के प्रयास कर रहा है।

अब तक की जानकारी के अनुसार, सनराइजर्स हैदराबाद से कप्तान पैट कमिंस, हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड, ईशान मलिंगा, ब्रायडन कार्स और कामिंडु मेंडिस समेत 6 खिलाड़ी भारत छोड़ेंगे। इसके अलावा, कोलकाता नाइट राइडर्स के 8 खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रोवमैन पॉवेल, मोइन अली, एनरिक नॉर्खिया और स्पेंसर जॉनसन भी अपनी सुरक्षा की दृष्टि से भारत छोड़ेंगे।

अन्य टीमों के विदेशी खिलाड़ी

पंजाब किंग्स के 7 खिलाड़ी जॉश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, एरॉन हार्डी भी भारत छोड़ने वाले हैं। दिल्ली कैपिटल्स से ट्रिस्टन स्टब्स, मिचेल स्टार्क, जेक फ्रेजर-मैक्गर्क, फाफ डुप्लेसी, दुष्मंता चमीरा, डोनोवन फरेरा और सेदिकुल्लाह अटल के नाम भी इस लिस्ट में हैं।

गुजरात टाइटंस के जॉस बटलर, राशिद खान, जेराल्ड कोएट्जिया, शरफेन रदरफोर्ड, करीम जनत और दसुन शनाका भी अपने देश लौट जाएंगे।

CSK, RCB और MI से खिलाड़ी लौटेंगे

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट समेत कुल 9 विदेशी खिलाड़ियों को उनके घर भेजने की व्यवस्था बीसीसीआई करेगी। इसमें रियान रिकेल्टन, विल जैक्स, मिचेल सेंटनर, रीस टॉप्ली, कॉर्बिन बॉश, मुजीब उर रहमान और बेवेन जैकब्स का नाम शामिल है। चेन्नई सुपर किंग्स के मथीशा पथिराना, नूर अहमद, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, सैम करन, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन और डेवाल्ड ब्रेविस को भी सुरक्षित बाहर भेजा जाएगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से जैकब बेथेल, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, लुंगी एन्गिडी, लियम लिविंगस्टन, जॉश हेजलवुड, फिल सॉल्ट और नुआन तुषारा समेत कुल 9 खिलाड़ी भी भारत छोड़ेंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स के एडन मार्करम, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, डेविड मिलर, मैथ्यू ब्रीट्ज्के और शमार जोसेफ भी जल्द अपने देशों को लौटने वाले हैं।

इसके अलावा, इन सभी 10 टीमों के विदेशी कोच और सपोर्ट स्टाफ को भी उनके देशों तक भेजने की व्यवस्था की जाएगी। इसमें जस्टिन लैंगर, रिकी पॉन्टिंग, ब्रैड हैडिन और एंडी फ्लावर जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here