पटना। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक संकेत दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि उनकी पार्टी राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी।
गुरुवार को दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोई गठबंधन नहीं है। उन्होंने कहा कि “आईएनडीआईए गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव तक सीमित था। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी स्वतंत्र रूप से मैदान में उतरेगी।”
इस राजनीतिक घोषणा के बाद बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है, जहां क्षेत्रीय और राष्ट्रीय दलों की भूमिका अहम मानी जा रही है।