दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां ने कहा है कि धार्मिक आस्था का सम्मान अपनी जगह है, लेकिन किसी भी धार्मिक गतिविधि को सार्वजनिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को प्रभावित नहीं करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इबादत या पूजा के लिए निर्धारित स्थानों का ही उपयोग किया जाना चाहिए।

कौसर जहां ने अपील करते हुए कहा कि नमाज अदा करने के लिए मस्जिद और अन्य तय स्थान मौजूद हैं, ऐसे में सड़क या सार्वजनिक जगहों पर नमाज पढ़ने से बचना चाहिए ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और यातायात भी प्रभावित न हो।

उन्होंने आगे कहा कि समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है। धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित न हो।

कुर्बानी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन सभी को करना चाहिए, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।