दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उत्तरी दिल्ली के आजादपुर मंडी का दौरा किया। इस निरीक्षण के दौरान उनके साथ मंत्री कपिल मिश्रा भी मौजूद रहे। सीएम गुप्ता ने मंडी की दुर्दशा के लिए पूर्ववर्ती सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
मंडियों में विकास कार्यों का अभाव
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की मंडियों की हालत बेहद खराब है। पिछले 10-15 सालों में सफाई, सड़क और सुरक्षा व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन मंडियों को भ्रष्टाचार का केंद्र बना दिया गया था। अब सरकार इनका आधुनिकीकरण करेगी और सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा।
तुर्की और अजरबैजान के बहिष्कार पर बयान
रेखा गुप्ता ने कहा कि अगर कोई भी देश भारत के खिलाफ किसी भी गतिविधि में शामिल होता है, तो भारतीय नागरिक और व्यापारी स्वाभाविक रूप से उसका बहिष्कार करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत एकजुट और संगठित है तथा देशहित में कोई भी कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा।