दिल्ली में सीएम योगी और गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट की। यह मुलाकात गृह मंत्री के निवास पर करीब 40 मिनट चली। इससे पहले अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच भी बैठक हुई थी। योगी आदित्यनाथ ने इस भेंट को शिष्टाचार मुलाकात बताया और ट्वीट कर गृह मंत्री को समय देने के लिए धन्यवाद कहा।

प्रदेश अध्यक्ष चयन और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज

यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब उत्तर प्रदेश में लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद पर नियुक्ति का इंतजार है। संगठन के नए प्रमुख को लेकर निर्णय अभी बाकी है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए ब्राह्मण, ओबीसी और दलित समुदायों से तीन-तीन नामों का एक पैनल तैयार किया है।

प्रशासनिक और सांगठनिक मामलों पर भी हुई चर्चा

बैठक के दौरान न केवल संगठनात्मक मुद्दों बल्कि प्रदेश सरकार के प्रशासनिक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सूत्रों का कहना है कि भाजपा नेतृत्व जल्द ही यह तय करेगा कि अध्यक्ष किस सामाजिक वर्ग से होगा, इसके बाद नाम की घोषणा में देर नहीं होगी।

भाजपा को चाहिए करिश्माई प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा इस बार उत्तर प्रदेश में ऐसा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करना चाहती है, जो सरकार और संगठन के बीच मजबूत समन्वय बनाए रखते हुए 2027 के विधानसभा चुनावों में पार्टी के लिए अहम भूमिका निभा सके। पार्टी नेतृत्व ऐसे नेता की तलाश में है जो सभी सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों में फिट बैठ सके और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here