हिमाचल के सूबेदार मेजर पवन जरियाल पुंछ में शहीद

हिमाचल प्रदेश के शाहपुर स्थित सिहोलपुरी गांव के निवासी सूबेदार मेजर पवन जरियाल (48) का देश सेवा करते हुए बलिदान हो गया। वह सीमा पर तैनात थे। सेना की ओर से बलिदानी के परिवार को इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई है।

सूबेदार मेजर पवन जरियाल दो महीने बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनके परिवार में पिता गरजो सिंह (पूर्व सैनिक), पत्नी सुषमा देवी, पुत्र अभिषेक कुमार और बेटी अनामिका शामिल हैं। बेटा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटा है, जबकि बेटी कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। जिलाधीश कांगड़ा हेमराज बैरवा ने जानकारी दी कि एसडीएम शाहपुर को बलिदानी के घर भेजा गया है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सूबेदार मेजर पवन कुमार की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पवन कुमार ने देश की एकता और संप्रभुता को कायम रखने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। राज्य सरकार इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र सूबेदार मेजर पवन कुमार के बलिदान को सदैव याद रखेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here