मौसम के कारण नितिन गडकरी के झारखंड दौरे में बदलाव, गया के रास्ते पहुंचेंगे रांची

खराब मौसम के चलते केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के झारखंड दौरे की योजना में परिवर्तन किया गया है। पहले उनका गढ़वा से सीधे रांची आने का कार्यक्रम तय था, लेकिन अब वे गया होकर रांची पहुंचेंगे। रांची आगमन के लिए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ चार्टर्ड विमान से गया रवाना हो चुके हैं।

नए कार्यक्रम के अनुसार, नितिन गडकरी शाम 5:40 बजे रांची पहुंचेंगे। राजधानी में उनके दो सार्वजनिक कार्यक्रम निर्धारित हैं—एक ओटीसी मैदान में और दूसरा नागाबाबा खटल में। नागाबाबा खटल में वे 558 करोड़ रुपये की लागत से बने एलिवेटेड फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे।

दौरे में हुए बदलाव के मद्देनज़र प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को कार्यक्रम की नई समय-सारणी के अनुसार व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here