80 वर्षीय महिला से अशोभनीय हरकत, आरोपी मौके से फरार

पंजाब के मोगा जिले में एक 40 वर्षीय व्यक्ति द्वारा 80 वर्षीय विधवा महिला से की गई अशोभनीय हरकत से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। आरोपी महिला के घर में घुस गया और आपत्तिजनक हरकतें करने लगा। पीड़िता के विरोध और शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए, जिससे घबराकर आरोपी मौके से भाग निकला।

घटना उस समय हुई जब महिला घर में अकेली थी। उसका बेटा और पोता मजदूरी के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी सैबर सिंह दोपहर लगभग 12 बजे घर में घुस आया और महिला से अनुचित व्यवहार करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

इस संबंध में एएसआई बिंदर पाल कौर ने जानकारी दी कि बुजुर्ग महिला ने अपने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के अनुसार 10 जून को दोपहर के समय जब वह अकेली थी, तब आरोपी ने घर में घुसकर गलत हरकत की। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।

पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर सैबर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here