युद्धविराम के बाद राहत: पंजाब के जिलों में ब्लैकआउट समाप्त

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के चलते पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में प्रशासन ने ब्लैकआउट कर दिया था। अब दोनों देशों के बीच पूर्ण युद्धविराम की घोषणा कर दी गई है। इस संघर्ष विराम की पुष्टि विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने की है। भारतीय सेना की सख्त जवाबी कार्रवाई के चलते बैकफुट पर आए पाकिस्तान की पहल पर भारत ने युद्धविराम के लिए सहमति जताई है।

सीमावर्ती जिलों में पाबंदियां हटीं

जालंधर के उपायुक्त (डीसी) ने आदेश जारी कर बताया कि जिले में सभी पाबंदियां हटा दी गई हैं और उन्होंने जनता से सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इसी तरह, मोगा और मुक्तसर जिलों में भी ब्लैकआउट खत्म कर दिया गया है। अब यहां बाजार सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

सेना की सतर्कता जारी

पंजाब में ब्लैकआउट खत्म होने से जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। हालांकि, सीमा पर तैनात भारतीय सेना अभी भी हाई अलर्ट पर है। रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत अपनी संप्रभुता की सुरक्षा के लिए हर स्थिति से निपटने को तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here