मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ अधिवक्ता भँवर सिंह वर्मा का आज शाम लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे और हाल के दिनों में अपने पैतृक गांव गोरधनपुर, लक्सर (जिला हरिद्वार) में रह रहे थे।

परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार कल सुबह पैतृक गांव में किया जाएगा। उनके निधन की सूचना मिलते ही मुजफ्फरनगर जनपद के अधिवक्ता समाज में शोक की लहर दौड़ गई।
भँवर सिंह वर्मा अपने मिलनसार स्वभाव और विधिक क्षेत्र में लंबे अनुभव के लिए जाने जाते थे। उनके निधन को अधिवक्ता समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।