मुजफ्फरनगर। दलित हित चिंतक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय सुगन चंद मजदूर की पुण्य स्मृति में आज आबकारी रोड पर एक छबील (शरबत वितरण) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन उनके पौत्र मनु प्रिय मजदूर द्वारा किया गया, जिसमें समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने भाग लिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा राजकुमार सिद्धार्थ, पूर्व सभासद रंगजय मजदूर, उत्कर्ष देवदास पहलवान, सुधीर ऊंटवाल, नीरज सुधा, सुरेश, रविंद्र वाल्मीकि, अनिल वाल्मीकि, सागर वाल्मीकि, लाल जी, बंटी भाई सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।