मुज़फ्फरनगर। जिले के सम्मानित स्वरूप परिवार पर मंगलवार को दुखों का साया छा गया। समाजसेवा और उद्योग के क्षेत्र में ख्यातिप्राप्त शंकर स्वरूप बंसल के इकलौते बेटे अभिनव स्वरूप बंसल का आकस्मिक निधन हो गया। जैसे ही यह दुःखद खबर फैली, पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, अभिनव बंसल मंगलवार को सहारनपुर स्थित माँ शाकुम्भरी देवी के दर्शन के लिए गए थे। मंदिर परिसर में उन्हें अचानक चक्कर आया और वे बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में इस समाचार से कोहराम मच गया और सभी सदस्य तत्काल सहारनपुर रवाना हो गए।
बताया जा रहा है कि उनकी मृत्यु का कारण हार्ट अटैक हो सकता है। अभिनव बंसल अपने परिवार के एकमात्र पुत्र थे और उनके दो बच्चे हैं- एक बेटी और एक बेटा।