यूपी पुलिस में 23,763 पदों पर भर्ती जल्द

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर भर्तियां होने जा रही हैं। राज्य के पुलिस महानिदेशक मुख्यालय की ओर से जारी प्रस्ताव के अनुसार, पुलिस कांस्टेबल के 19,220 और सब-इंस्पेक्टर (SI) के 4,543 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस तरह कुल 23,763 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है। जानिए भर्ती से जुड़ी प्रमुख जानकारी…

भर्ती बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव, विज्ञप्ति जल्द

उत्तर प्रदेश डीजीपी मुख्यालय ने संबंधित भर्ती प्रस्ताव उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार, बोर्ड ने आवश्यक तैयारियाँ शुरू कर दी हैं और संभावना है कि आगामी सप्ताह में भर्ती प्रक्रिया की आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

SI पदों के लिए आयु सीमा में विशेष छूट

इस बार भर्ती प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। सरकार ने सब-इंस्पेक्टर पद के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में तीन वर्ष की विशेष छूट देने का निर्णय लिया है। यह छूट वर्ष 2020-21 से लेकर 2024-25 तक की सीधी भर्तियों पर लागू होगी। कैबिनेट के इस फैसले से अनुमान है कि लगभग 5 लाख ओवरएज उम्मीदवारों को पुनः आवेदन करने का अवसर मिलेगा। हालांकि, यह छूट केवल एक बार के लिए दी जा रही है।

अग्निवीरों को मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण

योगी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए यूपी पुलिस भर्ती में अग्निपथ योजना के तहत सेवा दे चुके अग्निवीरों को 20% आरक्षण देने का निर्णय लिया है। यह निर्णय राज्य कैबिनेट में हाल ही में पारित किया गया। प्रथम बैच के अग्निवीर वर्ष 2026 में सेवा से मुक्त होंगे, जिन्हें पुनः सरकारी सेवाओं में शामिल करने के लिए यह आरक्षण व्यवस्था लागू की गई है। साथ ही, सेवा की अवधि के आधार पर उन्हें आयुसीमा में भी राहत दी जाएगी। उत्तर प्रदेश के मूल निवासी अग्निवीर इस आरक्षण का लाभ ले सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here