उत्तराखंड में तबादलों की बड़ी कार्रवाई, 32 आईएएस समेत 57 अफसरों के विभाग बदले

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक reshuffle करते हुए सचिवालय से लेकर जिलों तक कई वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से जलागम और मुख्य परियोजना निदेशक, जलागम की जिम्मेदारी वापस लेकर यह प्रभार सचिव दिलीप जावलकर को सौंपा गया है।

वहीं, सचिव सचिन कुर्वे से पर्यटन, धर्मस्व तथा पर्यटन विकास परिषद के सीईओ का प्रभार हटाकर सचिव धीराज गर्ब्याल को यह जिम्मेदारी दी गई है। नए आदेश के तहत आईएएस बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सहकारिता विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।

इन सचिवों के विभागों में हुआ फेरबदल

  • डॉ. पंकज कुमार पांडेय से श्रम विभाग तथा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का दायित्व हटाया गया है।
  • चंद्रेश कुमार यादव को आयुक्त खाद्य बनाया गया है।
  • डॉ. वी. षणमुगम से निदेशक ऑडिट का कार्यभार हटाया गया है, जबकि डॉ. आर. राजेश कुमार से सिंचाई और लघु सिंचाई विभाग वापस लिए गए हैं।
  • डॉ. नीरज खैरवाल को सचिव भाषा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
  • डॉ. श्रीधर बाबू अद्दांकी को सचिव श्रम, समाज कल्याण तथा आयुक्त समाज कल्याण नियुक्त किया गया है।
  • युगल किशोर पंत को सचिव सिंचाई और लघु सिंचाई का दायित्व मिला है।
  • विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते को अब अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।

अन्य प्रमुख बदलाव:

  • आईएएस सोनिका से सहकारिता, नागरिक उड्डयन और यूकाडा के सीईओ का प्रभार हटा दिया गया है।
  • रंजना राजगुरु को बाल विकास, महिला कल्याण और निदेशक आईसीडीएस का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।
  • आनंद स्वरूप से नियोजन विभाग का कार्यभार हटाया गया है।
  • रीना जोशी को राज्यपाल सचिवालय में अपर सचिव बनाया गया है।
  • हरीश चंद्र कांडपाल को निदेशक सेवायोजन के पद से हटाकर बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है।
  • मनुज गोयल को तकनीकी शिक्षा विभाग और एनएचएम के मिशन निदेशक का दायित्व मिला है।
  • संजय कुमार को निदेशक सेवायोजन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • हिमांशु खुराना से पीएमजीएसवाई के सीईओ का पदभार हटाया गया है।
  • अभिषेक रूहेला से महानिदेशक शिक्षा का प्रभार वापस लेकर उन्हें यूयूएसडीए का परियोजना निदेशक बनाया गया है।
  • दीप्ति सिंह को महानिदेशक शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।
  • दिवेश शासनी को ऊधमसिंह नगर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है, जबकि अपर सचिव श्याम सिंह को सैनिक कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

24 PCS अधिकारियों के कार्यभार में भी बदलाव

  • भरत लाल फिरमाल को सचिवालय प्रशासन में अपर सचिव का दायित्व मिला है।
  • विप्रा त्रिवेदी से अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की जिम्मेदारी हटाकर उन्हें प्रतीक्षा सूची में डाला गया है। उनकी जगह शिव कुमार बरनवाल को नियुक्त किया गया है।
  • रामजी शरण को अल्मोड़ा का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।
  • अशोक जोशी को निदेशक दुग्ध विकास, त्रिलोक सिंह मार्तोलिया को संभागीय खाद्य नियंत्रक (कुमाऊं), और प्रकाश चंद्र दुम्का को श्रमायुक्त हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई है।

नगर आयुक्त और जिलाधिकारी स्तर पर फेरबदल

  • प्यारे लाल शाह को कोटद्वार नगर आयुक्त, रजा अब्बास को देहरादून नगर निगम के अपर नगर आयुक्त, गोपाल राम बिरनवाल को ऋषिकेश नगर आयुक्त और रविंद्र सिंह बिष्ट को काशीपुर नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।
  • फिंचाराम को हरिद्वार के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) और शैलेंद्र सिंह नेगी को नैनीताल के अपर जिलाधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।
  • वैभाग गुप्ता को शहरी विकास निदेशालय में संयुक्त निदेशक, कौस्तुभ मिश्र को ऊधमसिंह नगर में एडीएम (वित्त व राजस्व), और मुक्ता मिश्र को उत्तरकाशी का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है।
  • दयानंद सरस्वती को हरिद्वार का डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
  • अन्य स्थानांतरणों में तुषार सैनी (ऊधमसिंह नगर), जितेंद्र वर्मा (पिथौरागढ़), प्रेमलाल (देहरादून) और नीलू चावला (टिहरी) को डिप्टी कलेक्टर के रूप में नई जिम्मेदारियाँ दी गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here