गन्ना मंत्री सुरेश राणा बोले, पीएम मोदी को दुनिया का सबसे मजबूत नेता

बुलंदशहर। अनूपशहर के गांव बिरौली में विधानसभा योजना कार्यक्रम एवं बूथ सत्यापन कार्यक्रम में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का सबसे मजबूत नेता बताया। उन्होंने कहा योगी जी के शासन में अपराध भ्रष्टाचार समाप्त हुए हैं। विकास की लहर चल रही है। बिजली तथा सड़क की व्यवस्था दुरुस्त हो चुकी हैं। इस मौके पर उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर विशेष महत्व दिया। उन्होंने बिना नाम लिए कांग्रेस व समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी योजनाएं कागजों में चलाई हैं। साथ ही अपने घर परिवार को भरने का काम किया है।

गांव बिरौली में पहुंचे गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कई बातों पर विस्‍तार से प्रकाश डाला। उन्‍होंनें भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों को भी गिनाया। उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्य तेजी से किया गया। विकास के पथ पर प्रदेश व देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकास की पथ पर ले जा रहे हैं। इसी बीच में उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का सबसे मजबूत नेता बताया। इस मौके पर उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर विशेष महत्व दिया।

गन्‍ना मंत्री राणा ने कहा कि प्रदेश में जबसे भाजपा की सरकार आई है तबसे अपराधियों पर शिकंजा कसता जा रहा है। योगी सरकार में अपराधी डरे हुए हैं। योगी सरकार अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। मकान व उनकी संपत्तियों की भी कूर्की जा रही है। इसके अलावा प्रदेश में विकास भी तेजी से हो रहा है। सड़क मार्ग के साथ ही अन्‍य विकास योजनाएं गति पकड़ रही हैं।

प्रदेश मंत्री ने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा फिर से सत्‍ता में आएगी। उन्‍होंने जनता से भाजपा के समर्थन देने की अपील की। मंत्री भाजपा के कार्यकर्ताओं से भी रूबरू हुए। उन्‍होंने आगामी चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटने के लिए कहा।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here