गहलोत सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गन्ने के खरीद मूल्य में 50 रू प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की

राजस्थान में राज्य सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ी राहत दी है। गहलोत सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पिराई सत्र 2021-22 के लिए गन्ने के खरीद मूल्य में 50 रूपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। 
गौरतलब है कि गन्ना उत्पादक किसानों द्वारा गन्ने की खरीद दर में वृद्धि करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। किसानों की मांग मानते हुए राज्य सरकार ने खरीद मूल्य में बढ़ोत्तरी का निर्णय लिया।  इससे राज्य के गन्ना उत्पादक काश्तकारों को लगभग 5 करोड़ रूपये प्रति पिराई सत्र की अतिरिक्त आय प्राप्त होगी। इस निर्णय के बाद गंगानगर शुगर मिल द्वारा अब अगेती किस्म के गन्ने की खरीद 360 रूपए प्रति क्विंटल, मध्यम श्रेणी के गन्ने की 350 रूपए प्रति क्विंटल तथा पछेती किस्म के गन्ने की 345 रूपए प्रति क्विंटल दर से खरीद की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here