जल्द लांच होने जा रही है टाटा की इलेक्ट्रिक कार, कम कीमत में 250Km होगी रेंज

इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर में देश की सबसे बड़ी कंपनी टाटा मोटर्स टाटा ने टियागो के इलेक्ट्रिक मॉडल का अनाउंस कर दिया है। कंपनी ने वर्ल्ड EV डे 2022 के मौके पर बताया कि वो टाटा टियोगा EV इसी महीने के आखिर तक लॉन्च कर देगी। ये टाटा की इलेक्ट्रिक कारों में तीसरा मॉडल होगा। कंपनी की टाटा नेक्सन EV और टाटा टिगोर EV बाजार में पहले से मौजूद है। सूत्रों के मुताबिक, इस इलेक्ट्रिक हैचबैक की कीमत 12.5 लाख रुपए से कम हो सकती है। वहीं, इसकी सिंगल चार्ज में रेंज करीब 250Km तक होगी। बता दें कि भारत की पहली इलेक्ट्रिक हैचबैक भी होगी।

इतना ही नहीं, टाटा मोटर्स इस महीने के आखिर तक टाटा टियागो इलेक्ट्रिक को लाने के बाद अल्ट्रोज का भी ईवी मॉडल लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने इसे ऑटो एक्सपो में पेश किया था। बाजार में नेक्सन EV को मिली अच्छी सफलता के बाद कंपनी अपनी अन्य कारों को ईवी सेगमेंट में लॉन्च करने को लेकर पूरी प्लानिंग कर चुकी है।

अगले 5 साल में 10 इलेक्ट्रिक मॉडल लाएगी
टाटा मोटर्स ने अगले 5 सालों में बैटरी से चलने वाले 10 इलेक्ट्रिक मॉडल पेश करने का टारगेट बनया है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेश चंद्र ने वर्ल्ड ईवी डे के मौके पर कहा कि ये हमारे लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। हम टियागो ईवी के साथ अपने ईवी सेगमेंट के विस्तार का एलान कर रहे हैं। कंपनी आने वाले हफ्तों में टियागो ईवी की कीमत और दूसरी डिटेल को जारी करने की योजना बना रही है। टाटा की नेक्सन EV और टिगोर EV की 40,000 से अधिक कारें दौड़ रही हैं।

2030 तक 30% इलेक्ट्रिक व्हीकल होंगे
कंपनी ने ये भी कहा कि हम भारत को दुनिया का इलेक्ट्रिक व्हीकल हब बनाना चाहते हैं। टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (TPEM) ने टीपीजी राइज क्लाइमेट (TPG Rise Climate) के साथ मिलकर नया मोबिलिटी सॉल्यूशन पेश किया है, जिसका मुख्य मकसद ग्रीन राइड को बढ़ावा देना है। साथ ही सरकार के सपने को साकार करना है। केंद्र सरकार चाहती है कि 2030 तक देश की सड़कों पर दौड़ने वाली 30% गाड़ियां इलेक्ट्रिक व्हीकल हों। इस बारे में TMPV के मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा कि हमें गर्व है कि टाटा मोटर्स भारत के EV मार्केट में अहम रोल निभा रहा है। EV मार्केट में टाटा मोटर्स की हिस्सेदारी 88% है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here