तेजस्वी यादव ने भाजपा पर लगाये गंभीर आरोप, कहा- कर्पूरी ठाकुर को देते थे गाली

आज भारत रत्न व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती है। पटना और समस्तीपुर समेत कई जगहों पर जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती पर समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मधुबनी जिला के झंझारपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बिहार सरकार पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध चरम पर है और सरकार अपराधियों के साथ है। कानून-व्यवस्था की जगह आपराधिक अव्यवस्था पैदा कर दी गई है। तेजस्वी यादव ने दावा करते हुए कहा किअगर हमारी सरकार बनी तो कानून का राज होगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे कोई भी हो।

भारतीय जनता पार्टी वाले कर्पूरी ठाकुर को देते थे गाली 
तेजस्वी यादव ने कहा कि फुलपरास कर्पूरी ठाकुर की कर्मभूमि है। इसलिए हमने यह तय किया कि फैसला किया कि यह कर्पूरी की जी कर्मभूमि रही है इसलिए हमलोग कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाएं। अज के दौर में कर्पूरी ठाकुर और भी अधिक प्रासंगिक हो चुके हैं।हमलोग उन्ही के बताये रास्ते पर चलकर आरक्षण बढ़ायाआज मौजूदा सरकार ने उसे निरस्त करा दिया।जिसकी लड़ाई हमलोग सुप्रीम कोर्ट में लद रहे हैं। तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा वाले कर्पूरी ठाकुर को न जाने क्या क्या गाली दिया करते थे, जब उन्होंने पहली बार आरक्षण को लागू किया था। ये लोग दिखावटी और मिलावटी वाले लोग हैं इनको किसी से हमदर्दी नहीं है। अगर इनलोगों को हमदर्दी होता तो सेड्युल लाइन में ये लोग आरक्षण को क्यों नहीं डाले, जब हमलोगों ने आरक्षण को बढ़ाया था। येलोग आरक्षण और संविधान विरोधी लोग हैं। येलोग कर्पूरी ठाकुर के विचारधारा के विपरीत वाले लोग हैं।

बिहार में लॉ एंड ऑर्डर फेल है 
सब संरक्षण है सब सेटिंग है। सरकार मिली हुई है इन अपराधियों से। बिहार में अपराध चरमसीमा पर है। तेजस्वी यादव ने उप मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि बिहार को ऐसा मुख्यमंत्री मिला है, जो कहता है कि 200 राउंड गोली चलना मामूली बात है।अब क्या मिसाईल दागना बाकी है क्या? इनलोगों ने बिहार को पूरे तरीके से बर्बाद कर दिया। कानून-व्यवस्था की जगह आपराधिक अव्यवस्था पैदा कर दी है। तेजस्वी यादव ने दावा करते हुए कहा कि अगर हमारी सरकार बनी तो कानून का राज होगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे कोई भी क्यों न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here