जलशक्ति विभाग के अस्थाई कर्मचारियों ने भाजपा मुख्याल के बाहर किया प्रदर्शन

अपनी लंबित मांगों के समर्थन में आज जलशक्ति विभाग के अस्थाई कर्मचारियों ने जम्मू के त्रिकुटा नगर स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने तालियां और थालियां बजाकर अपना रोष व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने जोरदार नारेबाजी की और मांगें जल्द पूरी करने की अपील की। 

इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के पदाधिकारी रवि हंस, होशियार सिंह, मोहन लाल शर्मा, नवदीप सिंह और राजेंद्र सिंह ताज ने कहा कि उनकी मांगें हल नहीं हो रही हैं। ऐसे में अब महारैली के माध्यम से आक्रोश जताया जा रहा है। अभी तक कोई भी अधिकारी वार्ता के लिए आगे नहीं आया है। मांगों पर गौर नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आंदोलन को और तीव्र बनाने पर भी रणनीति बनाई जाएगी। प्रदेशभर में 22 हजार के करीब कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। अभी तक नियमितीकरण पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। कुछ कर्मचारी सेवानिवृत्त होने वाले हैं, लेकिन उन्हें तीन सौ रुपये दिहाड़ी मिल रही है। इससे परिवार का गुजारा चलाना मुश्किल हो गया है।

क्या हैं कर्मचारियों की मांगें

– यूटी की तर्ज पर मानदेय दिया जाए
– एसआरओ 64 लागू किया जाए
– कर्मचारियों को 72 माह का बकाया वेतन जारी किया जाए
– समय अवधि पूरी कर चुके कर्मचारियों को नियमित किया जाए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here