कुछ अभिनेता और अभिनेत्री के निधन के बाद रिलीज़ हुई फिल्म

14 साल के लंबे इंतजार के बाद दिग्गज दिवंगत अभिनेता इरफान खान की फिल्म ‘मर्डर एट तीसरी मंजिल 302’ अब 31 दिसंबर 2021 की शाम को रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म अभिनेता के निधन के बाद रिलीज होने वाली आखिरी फिल्म कहलाई जाएगी।  
आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी आखिरी फिल्म उनके निधन के बाद रिलीज हुई थी। पढ़िए…


सुशांत सिंह राजपूत
14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया। उनकी आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ उनके निधन के एक महीने बाद रिलीज हुई थी।


श्रीदेवी
24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी का निधन हो गया था। उन्हें आखिरी बार शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा अभिनीत फिल्म ‘जीरो’ में एक कैमियो रोल में देखा गया था। अभिनेत्री की आखिरी फिल्म उनकी मौत के 10 महीने बाद दिसंबर में रिलीज हुई थी।


ओम पुरी
ओम पुरी का निधन 6 जनवरी 2017 को दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। मृत्यु के एक महीने पहले अभिनेता ने अपनी आखिरी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग पूरी कर ली थी। सलमान खान अभिनीत इस फिल्म को 25 जून, 2017 यानी ईद के मौके पर रिलीज किया गया था।



राजेश खन्ना
बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना ने बड़े पर्दे पर अपना जादू आखिरी बार फिल्म ‘रियासत’ के रूप में बिखेरा था। कैंसर की वजह से 18 जुलाई 2012 को उनका निधन हो गया। दो साल बाद उनकी पुण्यतिथि पर फिल्म ‘रियासत’ को थिएटर्स में रिलीज किया गया था।


दिव्या भारती
दिव्या भारती की फिल्म ‘शतरंज’ 1993 में रिलीज हुई थी। लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। कहा जाता है कि दिव्या की मौत 5 अप्रैल 1993 को अपनी बिल्डिंग की बालकनी से गिरने से हुई थी, हालांकि उनकी मौत को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।


शम्मी कपूर
शम्मी कपूर का निधन 14 अगस्त 2011 को हुआ था। उनकी मृत्यु के तीन महीने बाद उनकी आखिरी फिल्म ‘रॉकस्टार’ 11 नवंबर को रिलीज हुई थी, जिसमें रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here