किसानों की जीत देश की जीत है : सिद्धू

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने आज कहा कि किसानों का संघर्ष कांग्रेस का संघर्ष है और किसानों की जीत देश की जीत है।
सिद्धू ने आज ट्वीट करते हुए कहा कि कांग्रेस काले कानून निरस्त करने की लड़ाई में किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा, “किसानों की लड़ाई हमारी लड़ाई है।  उनकी जीत हमारी जीत है। भारत की जीत है।
उल्लेखनीय है कि तीन केंद्रीय कृषि कानून वापस लेने वाला विधेयक आज संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन लोकसभा में बिना चर्चा के ध्वनिमत से पारित किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को कानून निरस्त किये जाने की घोषणा की थी।
किसान पिछले 26 नवंबर से कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलनरत हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here