कृषि कानूनों को लेकर पूरा देश सरकार के साथ है, कृषि मंत्री बोले- प्रस्ताव दे पाने में सक्षम नहीं हैं किसान संगठन

नयी दिल्ली। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का पिछले 10 महीने से आंदोलन जारी है। इसी बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का बयान सामने आया। उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि कुछ किसान संगठनों के साथ हमारी 11 दौर की वार्ता हो चुकी है। 

क्या बोले कृषि मंत्री ?

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा हमेशा ही किसानों के साथ खड़ी रहती है। साल 2014 के बाद सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं और वो इससे खुश हैं। पूरा देश तीनों कृषि कानूनों को लेकर सरकार के साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि हमने विरोध कर रहे कुछ किसान संगठनों के साथ 11 दौर की वार्ता की और उनसे उनका प्रस्ताव मांगा लेकिन वो अपना प्रस्ताव दे पाने में सक्षम ही नहीं है। 

क्या है किसानों की मांग ?

इसी बीच केंद्रीय कृषि मंत्री पंजाब की राजनीतिक स्थिति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आंतरिक कलह से ग्रस्त है। कांग्रेस का नेतृत्व अप्रासंगिक हो चुका है। ये पंजाब में और देश में कहीं कहीं दिखाई देता है। गौरतलब है कि केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर किसान संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है। उनकी मांग है कि सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कानून बनाए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here