दिल्ली: गणतंत्र दिवस पर तिलक ब्रिज रहेगा बंद, कुछ ट्रेनें रद्द तो कई का मार्ग बदला

दिल्ली। गणतंत्र दिवस परेड के कारण रेलवे ने 26 जनवरी को नई दिल्ली इलाके में तिलक ब्रिज पर रेल यातायात सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक अस्थायी रूप से निलंबित रखने का निर्णय लिया है। इस वजह से कुछ ट्रेनें अस्थायी रूप से रद्द रहेंगी तो कुछ परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। इसी तरह कई ट्रेनें रोक कर चलेंगी।

यह ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • 04952 नई दिल्ली-गाजियाबाद स्पेशल
  • 04913/04912 पलवल-गाजियाबाद-पलवल स्पेशल
  • 04965 पलवल-नई दिल्ली स्पेशल
  • 04947 गाजियाबाद-नई दिल्ली स्पेशल

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें

  • 04444 नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू एक्सप्रेस स्पेशल को नई दिल्ली-दिल्ली-दिल्ली-शाहदरा-साहिबाबाद के रास्ते चलाया जाएगा।
  • 04408 शकूरबस्ती-पलवल ईएमयू एक्सप्रेस स्पेशल को पटेल नगर-दिल्ली सफदरजंग-हजरत निजामुद्दीन के रास्ते चलाया जाएगा।
  • 04956 दिल्ली-गाजियाबाद स्पेशल (वाया तिलक ब्रिज) को जरूरत पड़ने पर दिल्ली-दिल्ली शाहदरा-साहिबाबाद के रास्ते चलाया जाएगा।
  • 12423 डिब्रूगढ़ टाउन-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को साहिबाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली-नई दिल्ली के रास्ते चलाया जाएगा।
  • 12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को यदि आवश्यक हुआ तो साहिबाबाद-दिल्ली-शाहदरा-दिल्ली-नई दिल्ली के रास्ते चलाया जाएगा।
  • 12259 सियालदह-बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस को जरूरत पड़ने पर साहिबाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली-नई दिल्ली के रास्ते चलाया जाएगा।
  • 12056 देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस को साहिबाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली-नई दिल्ली के रास्ते चलाया जायेगा।
  • 20839 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को आवश्यकता पड़ने पर साहिबाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली-नई दिल्ली के रास्ते चलाया जायेगा।

रुककर चलने वाली ट्रेंनें

  • 14086 सिरसा-तिलक ब्रिज एक्सप्रेस को आवश्यक होने पर परेड पास होने तक नई दिल्ली में विनियमित किया जाएगा।
  • 20506 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस को आवश्यक होने पर परेड पास होने तक नई दिल्ली में विनियमित किया जाएगा।
  • 11078 जम्मू तवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस को परेड पास होने तक नई दिल्ली में रेगुलेट किया जाएगा।
  • 15128 नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को परेड क्लीयरेंस तक नई दिल्ली में रेगुलेट किया जाएगा।
  • 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल को परेड क्लीयरेंस तक नई दिल्ली में रेगुलेट किया जाएगा।
  • 12925 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस को परेड क्लीयरेंस तक हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर रेगुलेट किया जाएगा।
  • 12033 कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को आवश्यकता पड़ने पर साहिबाबाद में रेगुलेट किया जाएगा।
  • 12581 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस को आवश्यकता पड़ने पर गाजियाबाद में रेगुलेट किया जायेगा।
  • 20801 इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस को आवश्यकता पड़ने पर गाजियाबाद में रेगुलेट किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here