आज लगेगा साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण,यहां लग चुका है सूतक काल

  • सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से देखने से सेहत को कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं
  • भारत में दो जगहों पर दिखाई देगा सूर्य ग्रहण
  • जानिये भारत में सूर्य ग्रहण का समय क्या है

आज यानी 10 जून को भारत में साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण

 (Surya Grahan) लगेगा  10 जून को लगेगा। ग्रहण के दौरान चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के ठीक बीच में होगा। यह खगोलीय घटना तब होती है जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं।

ऐसा माना जाता है कि सूर्य ग्रहण की घटना को सीधे देखने से आंखों को नुकसान हो सकता है। इतना ही नहीं इससे सेहत पर भी कई प्रभाव पड़ते हैं। चलिए जानते हैं आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

इस सूर्य ग्रहण को भारत में केवल अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख के कुछ हिस्सों में ही सूर्यास्त से कुछ समय पहले देखा जा सकेगा। एमपी बिरला तारामंडल के निदेशक देबीप्रसाद दुरई ने बताया कि सूर्य ग्रहण भारत में अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख के कुछ हिस्सों से ही दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण 2021 का समय

अरुणाचल प्रदेश में दिबांग वन्यजीव अभयारण्य के पास से शाम लगभग 5:52 बजे इस खगोलीय घटना को देखा जा सकेगा। वहीं, लद्दाख के उत्तरी हिस्से में जहां, शाम लगभग 6.15 बजे सूर्यास्त होगा, शाम लगभग 6 बजे सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा। दुरई ने बताया कि उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया के बड़े क्षेत्र में सूर्य ग्रहण को देखा जा सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here