29/05/2021 आज का राशिफल

मेष:

वाणी पर संयम रखना आपके हित में होगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

वृष:

आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। प्रणय संबंध मधुर होंगे। पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। विरोधी परास्त होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन:

चली आ रही समस्या का समाधान होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उदर विकार या मौसम के रोग से प्रभावित हो सकते हैं। संबंधों में मधुरता आएगी।

कर्क:

क्रोध पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक वातावरण प्रदूषित हो सकता है। कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह:

राजनीतिक सहयोग लेने में सफल होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कन्या:

मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में शामिल होने की संभावना है, लेकिन कोविड-19 के नियमों का पालन करें। विरोधी सक्रिय रहेगा। संबंधों में मधुरता आएगी।

तुला:

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी। ग्रहण योग होने के कारण व्यर्थ की समस्या से गुजरना पड़ सकता है। संयम से काम लें।

वृश्चिक:

दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

धनु:

प्रियजन पीड़ा मिल सकती है। ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। विरोधी या बीमारी तनाव का कारण हो सकती है। संयम से काम लें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मकर:

संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में व्यवधान आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक सहयोग मिलता रहेगा।

कुंभ:

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। नए संबंध बनेंगे।

मीन:

गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here