25/05/2021 आज का राशिफल

मेष – पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर लाभदायक बना हुआ है। परिस्थितिवश कार्यों में आ रही दिक्कतों से आज कुछ राहत मिलेगी। इस समय बाहरी गतिविधियों की बजाय निजी संपर्कों को मजबूत करने पर ध्यान दें।
नेगेटिव- अपना मनोबल तथा आत्मविश्वास बनाकर रखें। अपनी मनमानी ना करके दूसरों की बातों पर भी ध्यान दें। कटु और कठोर भाषा का उपयोग करने से परिस्थितियां संभलने की बजाय बिगड़ सकती हैं।
व्यवसाय- जो भी उपलब्धि मिले उस पर ज्यादा सोच-विचार ना करके तुरंत हासिल कर लें, हालांकि मेहनत और दौड़-धूप की अधिकता रहेगी। किसी विश्वसनीय कर्मचारी पर कार्य का कार्यभार सौंप सकते हैं।
लव- अपने कार्यों में जीवनसाथी की सलाह लेना आपकी परेशानियों को दूर करेगा। परिवार में माहौल खुशनुमा और उमंग भरा बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आराम करना भी जरूरी है। अपना नियमित चेकअप करवाते रहें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- दूसरों से मदद की अपेक्षा ना करके अपनी कार्यप्रणाली पर ही विश्वास रखें। आप खुद अपने कार्य बेहतरीन तरीके से करने में सफल रहेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी।
नेगेटिव- बीती हुई नकारात्मक घटनाओं को आज की खुशियों पर हावी ना होने दें। कोई भी कदम उठाने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी लेना जरूरी है। अनावश्यक खर्चो पर अंकुश लगाएं। अपने बजट का भी ध्यान रखना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में किसी खास पार्टी की सहायता से आपको बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। सिर्फ अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज करना उचित नहीं है।
लव- आपकी किसी सफलता से जीवन साथी तथा परिवारजनों को गर्व महसूस होगा। प्रेम संबंधों में आपसी सहयोग तथा सामंजस्य की भावना बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान की वजह से पेट की समस्या और कब्ज की परेशानी रहेगी। व्यायाम आदि के लिए भी समय जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन – पॉजिटिव- समय अनुकूल है। जिस काम के लिए आप काफी समय से प्रयासरत थे, वो काम पूरा होने वाला है। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन पर भी जरूर अमल करें। बहुत समय से चल रही किसी समस्या का भी समाधान मिल सकता है।
नेगेटिव- कभी-कभी ज्यादा मनमर्जी करना आपके कार्यों में बाधा डाल सकता है। सबके साथ उचित सामंजस्य बनाकर रखें। मन में उठ रही शंकाओं को किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ शेयर करने से उचित दिशा मिलेगी।
व्यवसाय- किसी खास इंसान की मदद से आपके बिजनेस में चल रही कोई परेशानी दूर होगी। इस समय व्यवसाय में कुछ पैसा लगाना पड़ सकता है और ऐसा करना फायदेमंद ही रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को कार्यभार हल्का होने से कुछ राहत मिलेगी।
लव- पति-पत्नी घरेलू समस्याओं को लेकर आपसी मनमुटाव ना करें। प्रेम संबंधों में नकारात्मकता ना आने दे। शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं।
स्वास्थ्य- सिर में भारीपन और ब्लड प्रेशर बढ़ने जैसी परेशानी रह सकती हैं। योगा और मेडिटेशन करने से राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क – पॉजिटिव- सुकून-शांति पाने के लिए अपनी आंतरिक शक्तियों को दोबारा समेटने में ध्यान दें। इससे आत्म बल बढ़ेगा। पिछले कुछ समय से जिस कार्य के लिए बहुत अधिक प्रयास कर रहे थे, उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है।
नेगेटिव- दूसरों पर ज्यादा मनमर्जी करने से आपसी संबंध खराब हो सकते हैं। आप के मान-सम्मान पर भी बात आएगी। बच्चे अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए नई-नई जानकारियां सीखने का प्रयास करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में किसी पर भी विश्वास ना करके व्यवसायिक कार्य अपनी देखरेख में करवाएं। कोई भी निर्णय दिल की बजाए दिमाग से लें। साझेदारी के कार्य में पार्टनर की सलाह व अनुभव द्वारा कई कार्य व्यवस्थित हो जाएंगे।
लव- व्यस्तता के बावजूद घर तथा व्यवसाय में उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बनी रहेंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। तनाव व थकान से राहत पाने के लिए योगा, मेडिटेशन आदि अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग– ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात या वार्तालाप होने से आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। इस समय ज्यादा सोच-विचार ना करके वास्तविकता से परिस्थितियों का सामना करें, निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- संबंधों की गरिमा बनाए रखने के लिए अपने शंकालु स्वभाव पर काबू रखें। आपके इस व्यवहार की वजह से रिश्तेदारों अथवा मित्रों से संबंध खराब हो सकते हैं। इस समय कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें।
व्यवसाय- अपने व्यवसाय संबंधी किसी भी कार्य प्रणाली को दूसरों के समक्ष शेयर ना करें। मीडिया अथवा विरोधियों की अफवाहों से दूर रहकर अपने कार्यों में ध्यान दें। समय अनुकूल है। सरकारी कर्मचारियों को जल्दी ही कोई पदोन्नति का अवसर मिल सकता है।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। इस समय जीवनसाथी को आपसे भावनात्मक सहयोग की जरूरत पड़ेगी। उनका ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें। कोई भी रिस्क लेना नुकसानदायक रह सकता है।
भाग्यशाली रंग– हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या – पॉजिटिव- घर की किसी समस्या को सुलझाने में आपका प्रयास सफल रहेगा। तथा अधिकतर समय घर परिवार की व्यवस्था और देखरेख में ही व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलने से खुशी रहेगी।
नेगेटिव- यह समय बहुत ही सकारात्मकता से व्यतीत करने का है। इस समय व्यर्थ की बातों में ना उलझकर रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रहें। इससे आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। दूसरों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में पार्टनर तथा सहयोगियों की सलाह पर भी जरूर ध्यान दें। इससे व्यवस्था उचित बनी रहेगी। संपर्क सूत्रों के माध्यम से उचित आर्डर मिल सकते हैं। किसी डील को फाइनल करने का आपका प्रयास सफल रहेगा।
लव- पति-पत्नी आपसी संबंधों के बीच अहम की स्थिति ना आने दें। लव लाइफ को खुशनुमा बनाकर रखें, इससे मानसिक सुकून बना रहेगा।
स्वास्थ्य- समय के अनुसार अपने विचारों तथा जीवन शैली में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। स्वास्थ्य की सुरक्षा को पहली प्राथमिकता रखें।
भाग्यशाली रंग– गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

तुला – पॉजिटिव- अधिकतर समय व्यक्तिगत तथा पारिवारिक कार्यों को पूरा करने में ही व्यतीत होगा। किसी निकट संबंधी के साथ चल रहा वाद-विवाद आपके प्रयासों से दूर होगा। कुछ समय रुचिपूर्ण कार्य में व्यतीत करने से सुकून और शांति मिलेगी।
नेगेटिव- समय में आए बदलाव की वजह से अपनी दिनचर्या में भी सुधार लाना जरूरी है। कोई नजदीकी संबंधी आपके बनते कार्यों में कुछ व्यवधान पैदा कर सकता है। बच्चों साथ कुछ समय व्यतीत करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
व्यवसाय- मीडिया तथा ऑनलाइन कार्यों से संबंधित अधिक से अधिक जानकारी लेने का प्रयास करें। इस समय रिटेल और दैनिक इनकम पर अधिक ध्यान दें। आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहेगी, परंतु जरूरत अनुसार कार्य पूरे होते जाएंगे।
लव- दांपत्य जीवन में गलतफहमियों को स्थान ना दें। आपसी सामंजस्य रखने से घर का वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान परिस्थितियों में सकारात्मक बने रहने के लिए विशेषज्ञों की सलाह पर जरूर अमल करें। कुछ समय प्रकृति के समीप भी व्यतीत करना सुखद रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक – पॉजिटिव- पारिवारिक व्यवस्था को उचित बनाकर रखने संबंधी लिया गया आपका महत्वपूर्ण निर्णय सफल रहेगा। दोपहर बाद अस्त-व्यस्त दिनचर्या से राहत मिलेगी। तथा स्वतः ही आपके काम बनने शुरू हो जाएंगे।
नेगेटिव- परंतु ध्यान रखिए कि कभी-कभी आपका जिद्दी स्वभाव आपके लिए ही कोई परेशानी खड़ी कर सकता है। लोगों के साथ मेल-मिलाप या वार्तालाप करते समय ध्यान रखें कि आपकी कोई गोपनीय बात उजागर ना हो।
व्यवसाय- मार्केटिंग संबंधी कामों पर अधिक से अधिक ध्यान दें। इस समय पब्लिक रिलेशन संबंधी कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। ऑफिस के कामों में किसी सहयोगी की वजह से दिक्कतें आ सकती हैं, परंतु समय रहते समस्या सुलझ भी जाएगी।
लव- विपरीत परिस्थितियों में परिवार का सहयोग आपको सकारात्मक बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक तनाव उत्पन्न हो सकता है, एक दूसरे का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- कुछ समय सकारात्मक लोगों के साथ तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें, इससे अवसाद भरे वातावरण से सुकून मिलेगा।
भाग्यशाली रंग– पीला, भाग्यशाली अंक- 8

धनु – पॉजिटिव- कोई भी निर्णय प्रैक्टिकल तरीके से लें, इससे आप हर मुश्किल मुकाम को मेहनत द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। बच्चों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं का समाधान करने से उनका आत्मबल बढ़ेगा तथा खुशी मिलेगी।
नेगेटिव- पुरानी नकारात्मक बातों को उठाने से वर्तमान भी अस्त-व्यस्त हो सकता है। इसलिए सूझबूझ से काम लें और पॉजिटिव गतिविधियों में व्यस्तता रखें। ऑनलाइन शॉपिंग करते समय बजट का ध्यान रखना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में मेहनत और परिश्रम की स्थिति बनी रहेगी। परंतु आप अपनी हिम्मत और साहस द्वारा अपने मनोबल को गिरने नहीं देंगे। पारिवारिक व्यवसाय में आपकी उचित कार्यप्रणाली की वजह से अनुकूलता बनी रहेगी।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद द्वारा परिवार की व्यवस्था बेहतरीन रहेगी।
स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। कोई पुराना रोग फिर से उठ सकता है। बेहतर होगा कि नियमित जांच करवाते रहें।
भाग्यशाली रंग– आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

मकर – पॉजिटिव- दिन सकारात्मक व्यतीत होगा। इसलिए लापरवाही और आलस बिल्कुल ना करें। किसी निकट संबंधी के साथ चल रहा विवाद भी किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। घर की जरूरत संबंधी वस्तुओं की खरीदारी भी रहेगी।
नेगेटिव- बातचीत करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। अन्यथा संबंध खराब हो सकते हैं। सकारात्मक बने रहने के लिए कुछ समय धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत करना उचित रहेगा। युवा वर्ग अपने कैरियर को लेकर तनाव में ना आएं।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी। छोटी-मोटी गलतियां सामने आएंगी, लेकिन उनसे सीख लेकर अपनी कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतरीन बनाएं। शेयर्स, बीमा, कमीशन आदि जैसे कार्यों में सफलता मिलेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। आपसी नजदीकियां और अधिक बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता रहेगी।
स्वास्थ्य- अपने कार्यभार की वजह से थकान रहेगी। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या भी बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ – पॉजिटिव- काफी समय बाद मित्रों के साथ मुलाकात अथवा वार्तालाप होने से सभी खुशी और उमंग महसूस करेंगे। अपने भावी लक्ष्यों के प्रति सुनियोजित ढंग से कार्य करने में काफी हद तक सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि आपका कोई नजदीकी संबंधी आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए प्रत्येक क्रियाकलाप पर नजर रखें। धन के लेनदेन संबंधी मामलों में किसी पर ज्यादा विश्वास करना नुकसानदायक रह सकता है।
व्यवसाय- दिन की शुरुआत में व्यावसायिक गतिविधियों में किसी प्रकार की रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। हौसला और हिम्मत बनाए रखें। जरूरत के अनुसार आय के साधन बने रहेंगे। परंतु ज्यादा मुनाफे की उम्मीद अभी ना रखें।
लव- पारिवारिक माहौल मधुर और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेमी/प्रेमिका के बीच किसी गलतफहमी की वजह से तकरार रह सकती है।
स्वास्थ्य- बदलते वातावरण की वजह से सतर्क रहें। ज्यादा भीड़भाड़ और पोलूशन वाले स्थान पर जाने से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

मीन – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से आपने जिस लक्ष्य के लिए योजनाएं बनाई हैं, उन्हें हासिल करने का उत्तम समय है। मन में संतोष और सुकून बना रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में भी उचित समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- कभी-कभी आपका बहुत अधिक प्रैक्टिकल और आत्म केंद्रित हो जाना आपको अपनों से दूर कर सकता है। इसलिए सौम्य और सहज व्यवहार रखें। आर्थिक उलझने आएंगी, परंतु किसी की सहायता से समस्या हल भी हो जाएगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में किसी भी प्रकार का रिस्क ना लें। किसी भी काम में पक्के बिल द्वारा ही लेनदेन करना जरूरी है। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में भी लाभदायक स्थितियां रहेंगी। ऑफिस में किसी कर्मचारी की वजह से दिक्कतें आ सकती हैं।
लव- प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति लेने के लिए समय अनुकूल है। दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन और बुखार की समस्या रह सकती हैं। समय रहते उचित इलाज ले, लापरवाही ना करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here