भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होंगी 5 नई कारें, मिलेंगे एडवांस सेफ्टी फीचर्स

देश में ऑटोमोबाइल कंपनियां लगातार उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नए वाहन लॉन्च कर रही हैं। यदि आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अगले 6 से 12 महीनों में पांच नए मॉडल बाजार में दस्तक दे सकते हैं। ये सभी मॉडल आधुनिक सुरक्षा तकनीकों और अपडेटेड फीचर्स से लैस होंगे।

1. नई हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue)

हुंडई की लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV का अगला जनरेशन वर्जन इस वर्ष के त्योहारी सीजन में पेश किया जा सकता है। इसमें बाहरी डिज़ाइन में कुछ बदलाव संभावित हैं, हालांकि इंजन में बदलाव की संभावना कम है। अनुमान है कि सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए इसमें लेवल-2 ADAS तकनीक को शामिल किया जा सकता है।

2. टाटा पंच EV फेसलिफ्ट (Tata Punch EV Facelift)

टाटा मोटर्स अपनी सफल SUV “पंच” का इलेक्ट्रिक संस्करण जल्द लॉन्च कर सकती है। रिपोर्टों के अनुसार, गाड़ी के आकार में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन बाहरी और आंतरिक डिज़ाइन में बड़े स्तर पर नए फीचर्स जोड़े जाएंगे।

3. महिंद्रा XUV 3XO EV

महिंद्रा XUV 3XO का इलेक्ट्रिक वर्जन पेश करने की तैयारी में है, जिसे कंपनी XUV400 से नीचे के सेगमेंट में रखेगी। यह नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV टाटा पंच EV को सीधी टक्कर दे सकती है। अनुमान है कि यह कार एक बार फुल चार्ज पर लगभग 450 किमी की रेंज प्रदान करेगी।

4. मारुति सुज़ुकी फ्रोंक्स हाइब्रिड (Maruti Suzuki Fronx Hybrid)

मारुति जल्द ही अपनी सब-कॉम्पैक्ट SUV Fronx का हाइब्रिड मॉडल बाजार में उतार सकती है। इसमें 1.2 लीटर Z12E पेट्रोल इंजन के साथ स्मार्ट हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा, जो बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी और कम उत्सर्जन सुनिश्चित करेगा। कुछ अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों के लिए इसमें ADAS फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

5. रेनो काइगर फेसलिफ्ट (Renault Kiger Facelift)

रेनो की SUV “काइगर” का फेसलिफ्ट वर्जन भी परीक्षण के दौरान कई बार देखा गया है। इस नए मॉडल में एक्सटीरियर डिज़ाइन में बदलाव के साथ-साथ नए फीचर्स के जुड़ने की उम्मीद की जा रही है, जिससे ग्राहकों को अधिक आकर्षक विकल्प मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here