गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर देख सकते हैं। बोर्ड ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि परिणाम 5 मई 2025 को सुबह 10:30 बजे जारी किए जाएंगे।
इस बार विज्ञान, जनरल और वोकेशनल स्ट्रीम के नतीजे जारी किए गए हैं। छात्र अपना परिणाम सीट नंबर के जरिए चेक कर सकते हैं।
पासिंग प्रतिशत इस बार:
- जनरल स्ट्रीम: 93.07%
- साइंस स्ट्रीम: 83.51%
- लड़के: 83.79%
- लड़कियां: 83.2%
- 100% रिजल्ट वाले स्कूल: 194
- 10% से कम परिणाम वाले स्कूल: 34
कैसे देखें GSEB 12वीं रिजल्ट 2025:
- gseb.org पर जाएं।
- होमपेज पर HSC Result लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी (जैसे सीट नंबर) दर्ज कर सबमिट करें।
- परिणाम स्क्रीन पर दिखेगा, उसे ध्यान से देखें और डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें।
व्हाट्सएप से ऐसे पाएं रिजल्ट:
छात्र अब व्हाट्सएप पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए 6357300971 नंबर पर अपनी सीट संख्या भेजनी होगी। रिजल्ट व्हाट्सएप पर भेज दिया जाएगा। यह सुविधा 2023 में शुरू की गई थी।
डिजिलॉकर से रिजल्ट देखने की प्रक्रिया:
- digilocker.gov.in पर जाएं।
- आधार नंबर और अन्य विवरण देकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- लॉगिन करने के बाद Education सेक्शन में Gujarat Board और फिर HSC Marksheet चुनें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और वर्ष 2025 चुनें।
- आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
स्कूल से मिलेगी असली मार्कशीट:
ऑनलाइन डाउनलोड की गई मार्कशीट केवल अस्थायी होगी। वास्तविक मार्कशीट और सर्टिफिकेट छात्रों को कुछ दिनों बाद उनके संबंधित स्कूल से दिए जाएंगे।