तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग


गुरुवार को दिल्ली से लेह के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 2006 को उड़ान के कुछ समय बाद तकनीकी दिक्कत का सामना करना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तत्काल विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा। फ्लाइट में 180 यात्री सवार थे, सभी यात्री सुरक्षित हैं।

हालांकि, घटना के बाद अब तक इंडिगो एयरलाइंस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। एयरलाइन ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि तकनीकी खराबी किस प्रकार की थी।

दो दिन पहले बम की धमकी के चलते नागपुर में उतरा था इंडिगो का विमान
इससे पहले 17 जून को इंडिगो की कोच्चि से दिल्ली जाने वाली एक उड़ान में बम की धमकी मिलने के कारण नागपुर एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी। फ्लाइट ने सुबह 9:31 बजे कोच्चि से उड़ान भरी थी, जिसके कुछ देर बाद एयरलाइन की आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ।

धमकी को गंभीरता से लेते हुए विमान को नागपुर डायवर्ट किया गया। उस समय फ्लाइट में 157 यात्री और चालक दल के 6 सदस्य मौजूद थे। जांच के बाद विमान को सुरक्षित घोषित कर दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here