टाटा मोटर्स ने अपने कुछ लोकप्रिय मॉडलों की कीमतों में संशोधन किया है। कीमतों में यह वृद्धि कंपनी की टियागो हैचबैक, टियागो एनआरजी, टिगोर और हाल ही में लॉन्च हुई कर्व कूपे SUV के चुनिंदा वेरिएंट्स पर लागू की गई है।
टियागो के इन वेरिएंट्स पर 10 हजार रुपये तक महंगे हुए दाम
टाटा टियागो के XM, XZ, XZ+, XZA पेट्रोल ट्रिम्स और XM iCNG, XZ iCNG, XZA iCNG वेरिएंट्स की कीमतों में 10,000 रुपये तक की वृद्धि की गई है। वहीं, XT और XTA पेट्रोल व iCNG वेरिएंट्स पर 5,000 रुपये का इजाफा हुआ है। हालांकि, टियागो का बेस XE और XE iCNG वेरिएंट पहले की कीमत पर ही उपलब्ध रहेगा। संशोधित कीमतों के बाद टाटा टियागो की एक्स-शोरूम कीमतें अब ₹5 लाख से ₹8.55 लाख के बीच हो गई हैं।
टाटा कर्व SUV पर 13 हजार रुपये तक की वृद्धि
टाटा की नई कर्व SUV, जो कंपनी के प्रीमियम लाइनअप का हिस्सा है, उसकी कीमतों में भी बदलाव किया गया है। कर्व के कुछ वेरिएंट्स जैसे क्रिएटिव एस, एक्म्प्लीश्ड+ ए, क्रिएटिव+ एस और एक्म्प्लीश्ड वर्जन के टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट्स में 3,000 रुपये का इजाफा किया गया है, जबकि अन्य वेरिएंट्स पर कीमतें 13,000 रुपये तक बढ़ाई गई हैं। अब कर्व की नई एक्स-शोरूम कीमतें ₹10 लाख से ₹19.52 लाख के बीच तय की गई हैं।
इन वेरिएंट्स पर नहीं हुआ कोई बदलाव
टाटा मोटर्स ने कर्व के कुछ डार्क एडिशन वेरिएंट्स सहित डीजल वर्जन की कीमतें यथावत रखी हैं। इसमें एंट्री-लेवल वेरिएंट Accomplished S GDI MT, डार्क एडिशन वेरिएंट्स और डीजल ट्रिम्स शामिल हैं।