ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कस्बे में रहने वाली पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह भी उपस्थित थे।
सीमा हैदर और उनके परिवार ने योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के सामने केक काटकर उनकी दीर्घायु की कामना की। सीमा पिछले दो वर्षों से अपने साथी सचिन मीणा के साथ रबूपुरा में रह रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक बेटी को जन्म भी दिया है।
जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान सीमा ने केक वकील एपी सिंह को खिलाया, और वकील ने भी उन्हें केक खिलाया। गौरतलब है कि सीमा हैदर नेपाल के रास्ते भारत आई थीं और तब से अपने प्रेमी सचिन के घर में रह रही हैं।