उपराष्ट्रपति ने संजीव अरोड़ा का राज्यसभा इस्तीफा तत्काल प्रभाव से किया स्वीकार

भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और पंजाब से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से मंजूर कर लिया है। अरोड़ा ने हाल ही में लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद मंगलवार को उच्च सदन की सदस्यता से अपना त्यागपत्र सौंपा था।

संजीव अरोड़ा ने 10 अप्रैल 2022 को पहली बार राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी और उनका कार्यकाल 9 अप्रैल 2028 तक निर्धारित था। लेकिन उपचुनाव में विजय प्राप्त करने के बाद उन्होंने अपनी राज्यसभा सदस्यता छोड़ने का निर्णय लिया।

उपचुनाव में अरोड़ा ने कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु को 10 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। अब उनके इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी को पंजाब से राज्यसभा में नए प्रतिनिधि को नामित करने का अवसर मिल गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here