परिवहन मंत्री अशोक कटारिया बोले- तालिबान का समर्थन करने वालों को हिंदुस्‍तान में रहने का हक नहीं

सहारनपुर। प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कहा कि भारत में रहने वाले कुछ लोग तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। ऐसे लोगों को देश में रहने का कोई हक नहीं है। तालिबान की क्रूरता का समर्थन करने वाले भारत में रहने के हकदार नहीं है।

प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया शनिवार को सहारनपुर में भाजपा कार्यालय पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत में गर्दन काटने वालों का समर्थन करने वालों की जगह नहीं है। ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। तालिबान ने पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है। वहां के हालात भयावह बने हुए हैं। लोगों में अफरा-तफरी मची हुई है। लोगों को खाने-पीने के लिए भी परेशानी हो रही है। तालिबानियों की क्रूरता के आगे अफगानिस्तान नत मस्तक हो गया है। अब भारत में भी कुछ लोगों द्वारा इसका समर्थन किया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अशोक कटारिया ने कहा कि देवबंद का नाम बदलकर देववृन्द करने की दिशा में प्रयास होने चाहिए। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार विकास कार्यों में जुटी है। समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। कोरोना काल में प्रदेश सरकार ने सराहनीय कार्य किए। परिवहन विभाग ने फंसे लोगों को 12000 बसों को लगाकर पूरे देश से उनके घरों तक पहुंचाया गया। किसान आंदोलन के बारे में बोलते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि केवल राजनीति करने के लिए किसान आंदोलन किया जा रहा है। इसका किसानों से कोई लेना-देना नहीं है। अधिकांश किसान अपने खेतों में काम में जुटे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here