यूपी: बसपा,कांग्रेस के नेता सपा में शामिल

लखनऊ। समाजवादी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में गुरूवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस के कुछ नेताओं ने सपा की सदस्यता हासिल की।


पार्टी प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि जनसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता दीपक कुमार अग्रवाल पिपराइच विधानसभा के सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। उनके साथ शामिल होने वालों में राम निवास उपाध्याय, कांतिप्रभा ,राम दयाल उर्फ शेरा जो बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में आए हैं। मोहन गुप्ता कांग्रेस और त्रिभुवन गुप्ता भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए है। इनके अलावा मोहम्मद अफरोज उर्फ गब्बर, नागेन्द्र सिंह और तमाम अन्य साथी भी समाजवादी पार्टी के सदस्य बने हैं।
संतकबीरनगर की तहसील खलीलाबाद के वार्ड (7) से भाजपा समर्थित सभासद त्रिभुवन कुमार गुप्ता ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और सन् 2022 के लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here