यूपी विधान परिषद चुनाव का परिणाम घोषित, भाजपा को एक सीट पर 279 और दूसरे पर 280 वोट मिले

विधान परिषद उप चुनाव में दोनों सीट का परिणाम घोषित कर दिया गया। भाजपा के पदमसेन चौधरी को 279 और सपा के रामकरन को उम्मीदवार को 116 वोट मिले हैं। एक वोट खारिज हुआ है। 

उधर, दूसरी सीट पर भाजपा के मानवेन्द्र सिंह को 280 और सपा के रामजतन को 116 वोट मिले।

विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान पूरा, कुल 396 मत पड़े
यूपी विधान परिषद के दो सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतदान पूरा हो गया। मतदान में 403 में से कुल 396 विधायकों ने मतदान किया। समाजवादी पार्टी के दो और सुभासपा का एक विधायक जेल में होने के कारण मतदान नहीं कर सका। वहीं, स्वास्थ्य खराब होने के कारण सपा विधायक मनोज पारस भी मतदान नहीं कर सके। कांग्रेस के दोनों विधायकों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। बसपा के भी एक विधायक ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

दोपहर तीन बजे तक 396 वोट पड़े
यूपी विधान परिषद चुनाव की दो सीटों पर हो रहे उप चुनाव में दोपहर तीन बजे तक 396 वोट पड़े हैं। अभी भी सात वोट बाकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here