यूपी नगर निकाय चुनाव 2023: नगर निगम, पालिका, पंचायत की अधिसूचना जारी

यूपी नगर निकाय चुनाव का घमासान शुरु हो गया है। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के लिए अधिसूचना आ गई है। साथ ही आरक्षण सूची भी जारी कर दी गई है। अलीगढ़ की नगर निगम के आरक्षण में बड़ा बदलाव हुआ है, अब यह सीट अनारक्षित कर दी गई है। नगर पालिका और नगर पंचायतों के आरक्षण पर भी बदलाव हुआ है।

यूपी नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना के अनुसार अलीगढ़ नगर निगम को अनारक्षित कर दिया गया है। यह पहले अनुसूचित जाति महिला के लिए प्रस्तावित था। अलीगढ़ नगर निगम का पहला चुनाव 1995 में हुआ। इसमें भाजपा के आशुतोष वार्ष्णेय ने बसपा के अब्दुल खालिक को पराजित कर मेयर पद पर कब्जा किया। दूसरे चुनाव 2000 में मेयर पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित था। इसमें भाजपा की सावित्री वार्ष्णेय ने बसपा की रजिया खान को पराजित किया। 2006 में आशुतोष वार्ष्णेय ने सपा के जमीरउल्लाह खान को पराजित कर मेयर पद कब्जाया। फिर 2012 में भाजपा की शकुंतला भारती ने बसपा प्रत्याशी रजिया खान को पराजित किया। 2017 में बीएसपी के मोहम्मद फुरकान ने बीजेपी के राजीव अग्रवाल को हराते हुए मेयर सीट कब्जाई। इस बार अलीगढ़ नगर निगम सीट अनारक्षित कर दिया है।

नगर पालिका पारिषद की आरक्षण सूची

  • खैर- अनारक्षित
  • अतरौली- पिछड़ा वर्ग


नगर पंचायत की आरक्षण सूची

  • जवां सिकंदरपुर- अनुसूचित जाति महिला
  • मडराक- अनुसूचित जाति
  • चंडौस- अनुसूचित जाति
  • पिसावा- अनारक्षित
  • जलाली- पिछड़ा वर्ग
  • गभाना- अनारक्षित
  • विजयगढ़- अनारक्षित
नगर पंचायत आरक्षण लिस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here