यूपी पंचायत चुनाव: पहले चरण का मतदान कल, 18 जिलों के 3 करोड़ से अधिक वोटर करेंगे मतदान

लखनऊ. उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में पहले चरण का मतदान कल यानि गुरुवार को होगा. राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में आंकड़े जारी कर दिए हैं. 18 जिलों में 51 हजार 176 पोलिंग बूथों पर कल मतदान होगा. इसमें 18 जिलों के 3 करोड़ 16 लाख 46 हजार 162 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

पहले चरण में जिन 18 जिलों मतदान होगा. वहां पर 51176 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा. मतदान के दौरान कोविड प्रोटोकॉल को सख्ती से पालन कराया जाएगा. यूपी पंचायत चुनाव में पहले चरण में पांच लाख से अधिक प्रत्याशी मैदान में हैं. जिनके किस्मत का फैसला कल हो जाएगा.

कहां कितने बूथ और मतदाता हैं, इस सूची में जानिए

  • अयोध्या में कुल 1672701 मतदाता डालेंगे वोट. यहां 2710 पोलिंग बूथ पर डालें जाएंगे वोट.
  • आगरा में मतदान के लिये 3407 पोलिंग बूथ बनाए गए. यहां कुल 2028878 मतदाता डालेंगे वोट.
  • कानपुर नगर में मतदान के लिए 1994 पोलिंग बूथ बनाए गए. यहां 1253056 मतदाता डालेंगे वोट.
  • गाजियाबाद में 958 पोलिंग बूथ पर डाले जाएंगे वोट. यहां 557412 मतदाता डालेंगे वोट.
  • गोरखपुर में 4647 पोलिंग बूथ पर डाले जाएंगे वोट. यहां 2978569 मतदाता डालेंगे वोट.
  • जौनपुर में 5106 पोलिंग बूथ पर डाले जाएंगे वोट. यहां 3629704 मतदाता डालेंगे वोट.
  • झांसी में 1676 पोलिंग बूथ पर डाले जाएंगे वोट. यहां 973522 मतदाता डालेंगे वोट.
  • प्रयागराज में 5270 पोलिंग बूथ पर डाले जाएंगे वोट. यहां पर 3402851 मतदाता डालेंगव वोट.
  • बरेली में 3870 पोलिंग बूथ पर डाले जाएंगे वोट. यहां 2347655 मतदाता करेंगे मतदान.
  • भदोही में 1889 पोलिंग बूथ बनाए गए. यहां 1114052 मतदाता करेंगे मतदान.
  • महोबा में मतदान के लिए 925 पोलिंग बूथ बनाए गए. यहां 571341 मतदाता डालेंगे वोट.
  • रामपुर में मतदान के लिए 2119 पोलिंग बूथ बकने गए. यहां 1307667 मतदाता डालेंगे वोट.
  • रायबरेली में मतदान के लिए 3591 पोलिंग बूथ बनाए गए. यहां 2118144 मतदाता डालेंगे वोट.
  • श्रावस्ती में मतदान के लिए 1332 पोलिंग बूथ बनाए गए. यहां 828403 मतदाता डालेंगे वोट.
  • संत कबीर नगर में 2036 पोलिंग बूथ बनाए गए. यहां में 1249544 मतदाता डालेंगे वोट.
  • सहारनपुर में मतदान के लिए 3283 पोलिंग बूथ बनाए गए. यहां 1856476 मतदाता डालेंगे वोट.
  • हरदोई में मतदान के लिए 4727 पोलिंग बूथ बनाए गए. यहां 2811208 मतदाता डालेंगे वोट.
  • हाथरस में मतदान कब लिए 1636 पोलिंग बूथ बनाए गए. यहां पर 944979 मतदाता डालेंगे वोट.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here