यूपी: सात वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या, अर्धनग्न हालत में मिला शव, रेप की आशंका

वृंदावन। मथुरा जिले के वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां पर एक सात वर्षीय मासूम बच्ची की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी। हत्यारों ने मासूम के शव को अर्धनग्न हालत में सुनरख गांव के जंगल में फेंक दिया था। आशंका जताई जा रही है कि मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गयी है।

वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची वृंदावन क्षेत्र की रहने वाली थी। वह गुरुवार को जंगल में लड़की बीनने के लिए गयी थी, जहां से वह लापता हो गयी थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई।

शुक्रवार की सुबह वृंदावन स्थित मल्टीलेवल पार्किंग और सुनरख गांव के बीच जंगल में बच्ची का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस के साथ बच्ची के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्ची की शिनाख्त की। मासूम की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। बच्ची का शव अर्धनग्न हालत में मिला। इससे उसके साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here