यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

UPSC CDS 2 Result 2022: संघ लोक सेवा आयोग/UPSC ने सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (II), 2022 यानी की CDS 2 परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम को आज 23 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे,  वे अपने परिणाम को संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया को…UPSC CDS 2 Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
संघ लोक सेवा आयोग  की ओर से CDS 2 परीक्षा का आयोजन 04 सितंबर, 2022 को किया गया था। परीक्षा देशभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अब परिणाम भी जारी कर दिया गया है। परिणाम का पीडीएफ अब आयोग की आधाकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार इसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

UPSC CDS 2 Result 2022: इतने पदों पर होनी है भर्ती
संघ लोक सेवा आयोग  की ओर से सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (II), 2022 के माध्यम से कुल 339 उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न सैन्य अकादमियों में पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। 

कैसे चेक करें अपना परिणाम?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर लॉग ऑन करें।
  • अब आपको होम पेज पर सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (II), 2022 के परिणाम से संबंधित लिंक प्राप्त होगा। 
  • इस पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम का पीडीएफ आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर खोजें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी हार्ड कॉपी प्रिंट आउट प्राप्त करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here