मुजफ्फरपुर में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल,पुलिस कर रही है जांच

मुजफ्फरपुर में मिट रोती के बगल में पिस्टल और कारतूस रखकर शराब पार्टी करने का एक वीडियो सामने आया। जिसमें कुछ युवक शराब पार्टी कर रहे है। बैकग्राउंड में शरीफ हा मैनू शरीफ रहने दो गाना भी बज रहा है। यह वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा कि वीडियो एक बंद कमरे में बनाया गया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कमरे में एक चौकी लगा हुआ है। उसपर एक लाल रंग चादर है। प्लेट सजी है। उसमे मटन रोटी रखा है। इसके बगल में पिस्टल, 1 दर्जन कारतूस और मैगजीन भी रखा है। बैकग्राउंड में गाना के साथ शराब पार्टी चल रही है।

इस वीडियो में चारों ओर तीन से चार युवक बैठे हुए है। पंजाबी गानों पर सभी झूमते हुए नजर आ रहे है। वीडियो सामने आने के बाद लोगो मे दहसत का माहौल बना हुआ है। चर्चा है कि यह वीडियो अहियापुर थाना क्षेत्र इलाका का बताया गया है। हालांकि, यह वीडियो कब बनाया गया है। यह स्पष्ट नहीं है। अब वीडियो की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

इस मामले में पूछे जाने पर नगर डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि एक वीडियो सामने आया है। जांच के लिए आदेश दे दिए गए है। जांच चल रही है। वीडियो सही होने पर दोषियों के खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here