सपा कार्यालय में हुए कार्यक्रम में कोरोना नियमों का उल्लंघन, मुकदमा दर्ज

समाजवादी पार्टी कार्यालय विक्रामदित्य मार्ग पर शुक्रवार को सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन था। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल और धारा 144 का खुला उल्लंघन किया गया। हजारों की भीड़ जुटी थी। इस आयोजन की जानकारी होने पर जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने मध्य जोन केडीसीपी से से बातचीत की। इसके बाद पुलिस कमिश्नर के आदेश पर गौतमपल्ली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी छोड़कर गए कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या, धर्म सिंह सैनी सहित कई नेता समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने जा रहे थे। इसकेलिए शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के मुख्यालय विक्रमादित्य मार्ग पर समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें इन नेताओं ने अपनी ताकत का अहसास भी कराया। जिसके लिए हजारों की भीड़ जुटाई गई। वहां कार्यालय परिसर से लेकर बाहर मुख्य सड़क तक भीड़ जमा हो गई थी।

इसकी सूचना मिलने पर जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने मध्य जोन की डीसीपी अपर्णा गौतम से इस संबंध में वार्ता कर मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा। हवाला दिया किया लखनऊ में धारा 144 लागू है। ऐसे में एक स्थान पर पांच या उससे अधिक लोग जुट नहीं सकते हैं। वहीं कोविड-19 का संक्रमण भी काफी तेज है। उसके नियमों का भी खुला उल्लंघन किया गया है। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक गौतमपल्ली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। किसी को भी नियमों का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा।

सपा के सदस्यता समारोह में उमड़ी भीड़ पर प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई पर सपा ने ऐतराज जताया है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि प्रशासन गलत तरीकेसे आरोप लगा रहा है। सपा कार्यालय में किसी को बुलाया नहीं गया है। पूरा कार्यक्रम वर्चुअल रखा गया था। कोविड नियमों का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं। पार्टी कार्यालय के बाहर अचानक कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी। प्रशासन ने इन्हें रोकना का इंतजाम नहीं किया। इसी तरह सपा ने ट्वीट कर कहा कि कुछ दिन पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेता एक बैठक में शामिल हुए थे। उस बैठक में सुनील बंसल और राधा मोहन सिंह को कोरोना हुआ था। ऐसे में बाकी भाजपा नेताओँ को क्वारंटीन होना चाहिए था लेकिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अगले दिन घर- घर जनसंपर्क कर रहे थे।

चुनाव परिणामों के बाद आएगी आंसुओं की बाढ़- नकवी

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, ”क्या आप अपने राजनीतिक लक्ष्यों के लिए प्रोटोकॉल तोड़ेंगे? वे (सपा) भ्रष्ट, बेईमान कोई कानून नहीं मानते हैं। वे खुद को कानून से ऊपर मानते हैं। उन्हें मुस्कराने दो। चुनाव परिणामों के बाद आंसुओं की बाढ़ आएगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here