Viral: मस्जिद का माइक ऑन कर सो गए मौलवी, रातभर लोग हुए खर्राटों से परेशान

सोशल मीडिया में इन दिनों कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। जहां एक तरफ पहले से ही पाकिस्तान लड़की दनानीर मुबीन का Pawri वीडियो ने तहलका मचाया हुआ है। वहीं कुछ दिनों पहले स्वेता का जूम कॉल कांड भी सुर्खियां बटोर रहा है। इस बीच एक वीडियो फिर सामने आया है। जिसको लेकर कहा जा रहा है कि एक मौलवी मस्जिद का माइक बंद करना भूल गए। इसके कारण पूरी रात माइक पर उनके खर्राटों की आवाज सुनाई दी और लोग काफी परेशान हुए।

सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं। वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि मौलवी गहरी नींद में सो रहे हैं। उनके खर्राटों की आवाज गूंज रही है। ट्विटर पर यूजर dakakiguy92 ने वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने कैप्शन लिखा है कि मौलवी साहब माइक ऑन करके सो गए। ट्वीट किए गए वीडियो को खबर लिखे जाने तक 50 हजार से ज्यादा लोग देख चुके थे। एक हजार से अधिक लोगों ने रिट्वीट किया है जबकि 2900 से अधिक लोगों ने लाइक किया। मौलवी के इस वीडियो पर लोग मीम्स शेयर कर रहे हैं। हालांकि यह वीडियो कहां और कब कहा है। यह पता नहीं चल पाया है।

वहीं ट्वीटर पर #Shwetazoomcall भी काफी ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स इसमें काफी मजेदार वीडियो और मीम्स बनाकर शेयर कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here