उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज नगर निकाय चुनाव का शंखनाद सहारनपुर से किया। इसके बाद वह अमरोहा पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार लगातार विकास कर रही है। प्रदेश में 54 लाख गरीब परिवारों को आवास योजना का लाभ मिला। यूपी में किसान खुशहाल है। सरकार प्रदेश में बिना भेदभाव के काम कर रही है।