सहारनपुर में महिला की हत्या, खेत में पड़ा मिला शव

सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर खेड़ी में शुक्रवार सुबह एक सनसीखेज वारदात हो गई। यहां पांच बच्चों की मां की गला काट कर हत्या कर दी गई। जंगल में उसकी गर्दन कटी कटी लाश पड़ी मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ और क्राइम ब्रांच की टीम ने फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल की जांच पड़ताल की। मृतका के पति ने अवैध संबंधों के चलते पड़ोसी गांव निवासी मृतका के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार गांव रसूलपुर खेड़ी निवासी एक व्यक्ति की पत्नी गुरुवार की शाम चार बजे अपने मायके से आई थी। पति के अनुसार रात 10 बजे वह अचानक गायब हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार की सुबह गांव के लोग जब खेतों की तरफ गए तो एक खेत में सीमा की गला कटी लाश पड़ी मिली। 

इसके बाद मौके पर लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। सूचना पर सीओ देवबंद दुर्गा प्रसाद तिवारी, थानाध्यक्ष बीनू चौधरी, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि मृतका के पति ने पड़ोसी गांव निवासी ग्रामीण पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला के आरोपी के साथ अवैध संबंध थे। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

मृतक महिला पांच बच्चों की मां थी। इनमें एक बेटा और चार बेटी हैं। सबसे बड़ा बेटा है, जिसकी उम्र 14 वर्ष है, जबकि सबसे छोटी बच्ची की उम्र मात्र दो साल है। महिला की हत्या के बाद उसके बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here