विमेंस प्रीमियर लीग का आगाज आज से, 23 दिन में होंगे 22 मैच, जानें शेड्यूल

विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत आज से हो रही है। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच है। इस टूर्नामेंट में 23 दिन के अंदर कुल 22 मुकाबले खेले जाने हैं। इनमें 20 लीग मुकाबले होंगे, जबकि एक एलिमिनेटर और एक फाइनल मैच खेला जाएगा। कुल पांच टीमें खिताब जीतने के लिए जोर लगाएंगी। सभी मुकाबले मुंबई के डीवाई पाटिल और ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाएंगे। यहां हम इस टूर्नामेंट से जुड़ी हर जानकारी दे रहे हैं। 

कितनी टीमें ले रही हैं हिस्सा?
विमेंस प्रीमियर लीग में कुल पांच टीमें हैं, जो खिताब के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगी। 

  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)
  • गुजरात जाएंट्स (GG)
  • मुंबई इंडियंस (MI)
  • दिल्ली कैपिटल्स (DC)
  • यूपी वॉरियर्स (UPW)

कहां देख सकते हैं मैच?
विमेंस प्रीमियर लीग के सभी मैचों के प्रसारण का अधिकार वॉयकॉम 18 नेटवर्क के पास है। आप स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के चैनलों पर सभी मैच देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल फोन पर आप इस टूर्नामेंट के सभी मैच जियो सिनेमा एप पर देख सकते हैं। जियो सिनेमा एप के लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। 

क्या है शेड्यूल?

तारीखमैचसमयस्टेडियम
4 मार्चGG vs MI7:30 PMडीवाई पाटिल
5 मार्चRCB vs DC3:30 PMब्रेबोर्न
5 मार्चUPW vs GG7:30 PMडीवाई पाटिल
6 मार्चMI vs RCB7:30 PMब्रेबोर्न
7 मार्चDC vs UPW7:30 PMडीवाई पाटिल
8 मार्चGG vs RCB7:30 PMब्रेबोर्न
9 मार्चDC vs MI7:30 PMडीवाई पाटिल
10 मार्चRCB vs UPW7:30 PMब्रेबोर्न
11 मार्चGG vs DC7:30 PMडीवाई पाटिल
12 मार्चUPW vs MI7:30 PMब्रेबोर्न
13 मार्चDC vs RCB7:30 PMडीवाई पाटिल
14 मार्चMI vs GG7:30 PMब्रेबोर्न
15 मार्चUPW vs RCB7:30 PMडीवाई पाटिल
16 मार्चDC vs GG7:30 PMब्रेबोर्न
18 मार्चMI vs UPW3:30 PMडीवाई पाटिल
18 मार्चRCB vs GG7:30 PMब्रेबोर्न
20 मार्चGG vs UPW3:30 PMब्रेबोर्न
20 मार्चMI vs DC7:30 PMडीवाई पाटिल
21 मार्चRCB vs MI3:30 PMडीवाई पाटिल
21 मार्चUPW vs DC7:30 PMब्रेबोर्न
24 मार्चएलिमिनेटर7:30 PMडीवाई पाटिल
26 मार्चफाइनल7:30 PMब्रेबोर्न

सभी टीमें इस प्रकार हैंरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
स्मृति मंधाना, सोफी डिवाइन, एलिसे पेरी, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, इंद्राणी रॉय, दिशा कसाट, श्रेयंका पाटिल, कनिका आहूजा, आशा शोभना, एरिन बर्न्स, हीथर नाइट, डेन वैन नीकेर, प्रीति बोस, पूनम खेमनार, कोमल जंजाद, मेगन शुट्ट, सहाना पवार।

मुंबई इंडियंस
हरमनप्रीत कौर, नट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, यस्तिका भाटिया, हीथर ग्राहम, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, धारा गुज्जर, सायका इशाक, हेले मैथ्यूज, क्लो ट्राइटन, प्रियंका बाला, हुमैरा काजी, नीलम बिष्ट, जिंतमणि कलिता, सोनम यादव।

गुजरात जायंट्स
एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, सोफिया डंकले, एनाबेल सदरलैंड, हरलीन देओल, डियांड्रा डॉटिन, स्नेह राणा, एस मेघना, जॉर्जिया वेयरहम, मानसी जोशी, दयालन हेमलता, मोनिका पटेल, तनुजा कंवर, सुषमा वर्मा, हर्ली गाला, अश्विनी कुमारी, परुणिका सिसोदिया , शबमन शकील।

यूपी वारियर्स
सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा, ताहलिया मैकग्राथ, शबनिम इस्माइल, एलिसा हीली, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़, पार्शवी चोपड़ा, श्वेता सहरावत, एस यशश्री, किरण नवगिरे, ग्रेस हैरिस, देविका वैद्य, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव, सिमरन शेख।

दिल्ली कैपिटल्स
जेमिमा रोड्रिग्स, मेग लैनिंग, शैफाली वर्मा, राधा यादव, शिखा पांडे, मरिजैन कप्प, टाइटस साधु, एलिस कैप्सी, तारा नॉरिस, लॉरा हैरिस, जसिया अख्तर, मिन्नू मणि, पूनम यादव, तानिया भाटिया। जेस जोनासेन, स्नेहा दीप्ति, अरुंधति रेड्डी, अपर्णा मोंडल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here