यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार कंटेनर से टकराई, 5 जिंदा जले

उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस घटना में कार के अंदर सवार 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हादसा विपरीत दिशा से आ रहे एक कंटेनर और कार के बीच आमने-सामने की टक्कर से हुआ। इस भयानक दुर्घटना में कार सवार पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लखनऊ के नंबर की गाड़ी यूपी 32 KW 6788 में सवार होकर पांच लोग दिल्ली जा रहे थे। कार यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा के खंदौली इलाके में पहुंची थी। तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक कंटेनर ने कार में टक्कर मार दी। कार सवार लखनऊ के बताए जा रहे हैं।

एससपी आगरा बबलू कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, आज सुबह 4:30 बजे के आस-पास यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कार की एक कंटेनर से टक्कर होने से कार में आग लग गई। जिसकी वजह से कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वहीं आगरा में हुए इस सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेद जताया है। उन्होंने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ितों की हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here