सुप्रीम कोर्ट ने जजों की नियुक्ति और संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक की

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। अदालत के सभी जजों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक कर दिया है, जिसे अब सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। ये दस्तावेज अब आम लोगों की पहुंच में होंगे।

जजों की संपत्ति का विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध
सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल 2025 को यह निर्णय लिया गया था कि सभी न्यायाधीशों की संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। इसके तहत वेबसाइट पर दस्तावेज अपलोड कर दिए गए हैं और अन्य जजों की जानकारी भी लगातार जोड़ी जा रही है।

न्यायाधीशों की नियुक्ति प्रक्रिया भी अब होगी सार्वजनिक
सिर्फ संपत्ति ही नहीं, सर्वोच्च न्यायालय ने हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जजों की नियुक्ति से जुड़ी प्रक्रिया को भी सार्वजनिक करने का निर्णय लिया है। इसमें कॉलेजियम सिस्टम की कार्यप्रणाली, केंद्र और राज्य सरकारों की भूमिका, और नियुक्ति की सिफारिशों की पूरी जानकारी को आम जनता के लिए उपलब्ध कराया गया है।

कोर्ट ने जारी किया विस्तृत बयान
सुप्रीम कोर्ट ने बताया कि 9 नवंबर 2022 से लेकर 5 मई 2025 तक उच्च न्यायालयों में नियुक्त किए गए जजों की जानकारी भी सार्वजनिक कर दी गई है। इसमें नाम, कोर्ट का नाम, पहले का पद, कॉलेजियम द्वारा सिफारिश की तारीख, न्याय विभाग द्वारा अधिसूचना जारी करने की तारीख, नियुक्ति की तारीख और विशेष वर्ग (SC/ST/OBC/अल्पसंख्यक/महिला) संबंधी जानकारी के साथ यह भी बताया गया है कि क्या संबंधित व्यक्ति किसी वर्तमान या पूर्व न्यायाधीश के रिश्तेदार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here