गजरौला: पीएम मोदी बोले- 10 वर्षों में जो हुआ, वो केवल एक ट्रेलर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गजरौला में चुनावी सभा कर रहे हैं। अमरोहा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में हो रही इस सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं।

‘योगी सरकार ने की गन्ना किसानों की चिंता’

पीएम ने कहा कि सीएम योगी गन्ना किसानों की चिंता की। अमरोहा के गन्ना किसान कभी नहीं भूल सकते कि पहले उन्हें भुगतान के लिए कितना परेशान किया जाता था। लेकिन आज प्रदेश में गन्ने की रिकॉर्ड खरीद के साथ ही रिकॉर्ड भुगतान हो रहा है। जब सपा की सरकार थी, तो अमरोहा के गन्ना किसानों को साल में औसतन सिर्फ 500 करोड़ रुपये का भुगतान होता था। जबकि योगी जी की सरकार में यहां हर साल करीब 1.5 हजार करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना किसानों को हुआ है।

पीएम बोले- सभी को मिलेगा हक

पीएम ने संबोधित करते हुए कहा कि अब सभी को पक्का घर मिलेगा। यही मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि जब आप चुनाव प्रचार करने गांवों में जाएंगे वहां दो-चार लोग ऐसे मिल जाएंगे जिनको अभी घर और नल से जल योजना का लाभ नहीं मिला है। इसके अलावा कुछ लोगों को गैस कनेक्शन भी नहीं पहुंचा हो। अगर कोई छूट गया हो तो आप पूरे विश्वास के साथ कहना। तीसरी बार मोदी के आने के बाद जो बाकी काम रह गए वह भी पूरे हो जाएंगे।

हमें UP और देश को बहुत आगे लेकर जाना है: पीएम मोदी

पीएम ने कहा कि भाजपा सरकार देश में टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए टेक्सटाइल पार्क बना रही है। इसका लाभ भी अमरोहा के गारमेंट उद्योग को मिलेगा। इससे ज्यादा से ज्यादा रोजगार पैदा होंगे। भाजपा सरकार की पीएम विश्वकर्मा योजना और मुद्रा योजना का लाभ भी यहां के साथियों को हो रहा है। मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों में जो हुआ है, वो तो अभी केवल एक ट्रेलर है। अभी तो हमें UP और देश को बहुत आगे लेकर जाना है।

‘आप का एक-एक वोट भारत के भाग्य को सुनिश्चित करेगा’

पीएम ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। इस चुनाव में आप का एक एक वोट भारत के भाग्य को सुनिश्चित करने वाला है। भाजपा गांव, गरीब के लिए बड़े विजन और बड़े लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रही है। लेकिन INDI गठबंधन के लोगों की सारी शक्ति गांव, देहात को पिछड़ा बनाने में लगती है। इस मानसिकता का सबसे बड़ा नुकसान अमरोहा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे क्षेत्रों को उठाना पड़ा है।

‘अमरोहा केवल ढोलक ही नहीं, देश का डंका भी बजाता है’

पीएम ने कहा कि अमरोहा केवल ढोलक ही नहीं, देश का डंका भी बजाता है। क्रिकेट वर्ल्ड कप में भाई मोहम्मद शामी ने जो कमाल किया, वो पूरी दुनिया ने देखा है। खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए केंद्र सरकार ने उन्हें अर्जुन अवार्ड दिया है और सीएम योगी की सरकार यहां के युवाओं के लिए स्टेडियम भी बनवा रही है।

‘मतदान अवश्य करें’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। ये लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव का बहुत बड़ा दिन है। मेरा सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि संविधान से मिले इस अधिकार का उपयोग जरूर करें। और विशेषकर मैं अपने युवाओं से आग्रह करूंगा, जो पहली बार वोट डालने जा रहे हैं कि वे ऐसा मौका जाने न दें, वो अवश्य वोट करें।

उन्होंने कहा कि भाजपा गांव गरीब के बड़े लक्षण के साथ आगे बढ़ रहा है। योगी के नेतृत्व में अमरोहा और गजरौला से रेलवे स्टेशनों को विकसित किया जा रहा है।

गंगा एक्सप्रेस वे तैयार किया जा रहा है। इसका लाभ अमरोहा के उद्योगों और लोगो को हो रहा है। अमरोहा में भाजपा सरकार नए पार्क विकसित कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें देश और यूपी को बहुत आगे लेकर जाना है। पहले कि सरकारों ने सिर्फ धोखा दिया। भाजपा बड़े विजन और लक्ष्य के साथ देश को आगे बढ़ा रही है। इंडी सरकार में यूपी की पहचान पिछड़े प्रदेश में होती है।

पीएम मोदी ने कहा कि गठबंधन के लोगों के कारण अमरोहा और पश्चिमी यूपी जैसे क्षेत्रों को कई तरह से नुकसान उठाना पड़ा है। यह इलाका दिल्ली और एनसीआर के इतने करीब लेकिन इसका फायदा अमरोहा को मिलना चाहिए था। वह पहले की सरकारों में नहीं मिला। 

अमरोहा के रहने वाले मोहम्मद शमी को पुरस्कार दिया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार यहां स्टेडिमय बना रही है। अमरोहा में सिर्फ एक ही थाप, कमल की छाप सुनाई दे रही है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में मोहम्मद शमी का जलवा सभी ने देखा है। भाजपा सरकार ने शमी को

अर्जुन पुरस्कार दिया है। योगी सरकार स्थानीय युवाओं के लिए स्टेडियम तैयार करवा रही है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। भाजपा गांव और गरीब के बड़े लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। गठबंधन के चलते सबसे बड़ा नुकसान अमरोहा और पश्चिम जिलों को हुआ है। 

प्रधानमंत्री ने सभी को राम-राम से अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र का सबसे बड़ा दिन है। उन्होंने कहा कि संविधान से मिले इस अधिकार का प्रयोग जरूर करें। पीएम ने पहली बार मतदान करने वालों ने वोट देने की अपील की है। ढोलक को अमरोहा की पहचान बताया। कहा कि भाजपा सरकार ने अमरोहा की ढोलक को जीआई टैग देकर नई पहचान दिलाई। कहा कि अमरोहा कोई साधारण जगह नहीं है। मां गंगा के तट पर स्थित यह धरती भगवान श्री कृष्ण के श्री चरणों की साक्षी रही है। यह धरती राजा गजसिंह और ठाकुर जयराम जी जैसे वीरों की भूमि है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here